धार्मिक 02 Apr 2026

संस्कारधानी की जीवन रेखा मां नर्मदा की महाआरती

A

Admin

जबलपुर · 9 दिन पहले

1 / 2

नवरात्रि एवं हिंदू नव संवत्सर के पावन अवसर पर संस्कारधानी में माँ नर्मदा की भव्य महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।

महाआरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने नवरात्रि की पावन बेला में माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज की सुख-समृद्धि एवं अखंडता की कामना की। दीपों की ज्योति, वैदिक मंत्रोच्चार और “नर्मदे हर” के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर सकल असाटी समाज ने समाज एकता और संगठन की सशक्त मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान के लिए भगवती अरविंद असाटी (पूर्व महिला अध्यक्ष, जबलपुर) एवं समस्त पूर्व महिला समिति पदाधिकारियों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

आयोजन के सफल संचालन एवं सहयोग के लिए कार्यक्रम के शुभाकांक्षी विवेक असाटी (GCF, जबलपुर) ने सभी समाज बंधुओं, मातृशक्ति एवं प्रत्यक्ष–अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज की एकता, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करने वाला सिद्ध हुआ।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

Read in English

The Grand Aarti of Maa Narmada - the Lifeline of Sanskardhani

On the auspicious occasion of Navratri and the Hindu New Year, a grand Maha Aarti of Maa Narmada, regarded as the lifeline of Sanskardhani, was organized with great devotion and enthusiasm. A large number of devotees, including members of the Asati community and women participants, gathered to seek divine blessings and mark the sacred occasion.

The event witnessed a deeply spiritual atmosphere with Vedic chants, illuminated lamps, and devotional slogans echoing along the riverbanks. Devotees prayed for peace, prosperity, and unity within society.

The Sakal Asati Samaj showcased remarkable unity and collective spirit, making the event highly successful and memorable. Special appreciation was extended to Bhagwati Arvind Asati, Former Women President from Jabalpur, along with former women committee office bearers, for their valuable contribution and leadership.

Expressing heartfelt gratitude to all contributors and supporters, event well-wisher Vivek Asati (GCF, Jabalpur) thanked the community members and collaborators for their direct and indirect support in making the event a grand success.

The Maha Aarti stood as a powerful symbol of devotion, cultural heritage, and social harmony, reinforcing the spiritual and collective identity of the community.