धार्मिक 04 Apr 2026

श्री हरिदास असाटी जी _ 99 दिन की नर्मदा परिक्रमा

A

Asati Ji

बड़ा मलहरा · 7 दिन पहले

पूरे 99 दिन की नर्मदा परिक्रमा कर कल 100वें दिन वापस लौट रहे श्री हरिदास असाटी जी

श्रीमती और नातन का नर्मदापरिक्रमा में मिला विशेष सहयोग
...
भव्य आगवानी श्री हनुमान बाग बड़ा मलहरा

बड़ा मलहरा, जिला छतरपुर के निवासी श्री हरिदास असाटी (पिता स्व.बेनीराम असाटी, घिनौची वाले) द्वारा की गई 99 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर वे सकुशल वापस लौट रहे हैं. उन्होंने दिनांक 19 दिसंबर 2025 को ओंकारेश्वर से अपनी परिक्रमा प्रारंभ की थी और पुनः वहीं पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन कर यात्रा का समापन किया.
इस अवसर पर बड़ा मलहरा स्थित श्री हनुमान बाग में दिनांक 28 मार्च 2026, दिन शनिवार को प्रातः 7:00 बजे उनका भव्य स्वागत एवं आगवानी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.कार्यक्रम में समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वागत करने का आग्रह किया गया है.
परिवारजनों की ओर से बताया गया कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्री हरिदास असाटी को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती माया असाटी द्वारा अमरकंटक से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.साथ ही नातिन काव्या ने भी यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.
इस अवसर पर पुत्र नीरज, शिवम, सत्यम, भैया सुशील, गंगाराम असाटी (समाज अध्यक्ष), रामकिशोर, सुंदरलाल, प्रेम नारायण, नाती नव्यांश सहित समस्त घिनौची परिवार द्वारा समाजजनों से आग्रह किया गया है कि वे इस धार्मिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं.
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मां नर्मदा से क्षेत्र एवं समाज के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की है.

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

Read in English

श्री हरिदास असाटी जी _ 99 दिन की नर्मदा परिक्रमा

Shri Haridas Asati Ji Returns on the 100th Day After Completing the 99-Day Narmada Parikrama

With special support from his wife and granddaughter during the Narmada pilgrimage…

Grand Reception at Shri Hanuman Bagh, Bara Malhara

Shri Haridas Asati, a resident of Bara Malhara, District Chhatarpur (son of the late Beniram Asati, Ghinauchi Wale), has successfully completed his 99-day Narmada Parikrama and is returning safely. He began his pilgrimage from Omkareshwar on 19th December 2025 and concluded it by returning to the same holy place for the darshan of Maa Narmada.

On this occasion, a grand welcome and reception ceremony will be held at Shri Hanuman Bagh, Bara Malhara on Saturday, 28th March 2026, at 7:00 AM. All community members are cordially requested to attend in large numbers and make the event memorable.

Family members shared that during this religious journey, Shri Haridas Asati received special support from his wife, Smt. Maya Asati, from Amarkantak, and his granddaughter Kavya also played an important role in assisting him throughout the pilgrimage.

On this occasion, his sons Neeraj, Shivam, Satyam, elder brother Sushil, community president Gangaram Asati, and family members Ramkishore, Sundarlal, Prem Narayan, and grandson Navyansh have invited all community members to participate and make the event a success.

At the conclusion of the program, everyone will offer prayers to Maa Narmada for the well-being, prosperity, and happiness of the region and the community.