महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

मातृ दिवस पर छतरपुर महिला समिति की प्रेरणादायक पहल

P
Paras Asati · छतरपुर · 12 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

छतरपुर। मातृ दिवस के पावन अवसर पर असाटी महिला समिति, छतरपुर द्वारा समाज सेवा एवं सहयोग भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कन्यादान योजना हेतु ₹5111/- की सहयोग राशि प्रदान की गई।

समिति की इस सामूहिक पहल को समाजजनों द्वारा अत्यंत सराहनीय बताया जा रहा है। यह सहयोग समाज की जरूरतमंद कन्या परिवारों के सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

महिला समिति द्वारा किया गया यह योगदान केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज में सेवा, संस्कार, एकता एवं महिला शक्ति के सशक्त स्वरूप का प्रतीक है। मातृ दिवस जैसे विशेष अवसर पर इस प्रकार की सामाजिक सहभागिता ने समाजहित एवं सहयोग भावना को और मजबूत करने का कार्य किया है।

राष्ट्रीय महिला समिति ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक एकजुटता एवं महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

सेवा, सहयोग और संस्कार ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। 🌺

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Inspiring Initiative by Chhatarpur Mahila Samiti on Mother’s Day

Chhatarpur. On the auspicious occasion of Mother’s Day, the Asati Mahila Samiti, Chhatarpur, set an inspiring example of social service and community support by contributing ₹5111/- towards the Kanyadaan Yojana.

The collective initiative has been widely appreciated by members of the community. The contribution is being seen as a meaningful step towards supporting underprivileged families and ensuring a respectful and brighter future for daughters in need.

This contribution is not merely financial assistance, but also reflects the values of service, unity, culture, and women empowerment within society. Such participation on a special occasion like Mother’s Day has further strengthened the spirit of social harmony and cooperation.

The National Women Committee also appreciated the initiative and described it as an excellent example of social unity and women empowerment.

Service, cooperation, and values are the true strength of society. 🌺

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस