असाटी महिला समिति जबलपुर का भव्य ‘सुहागले’ आयोजन”

A

Asati Ji

जबलपुर · 7 दिन पहले

वैशाख मास की सुहागले पूजा“
असाटी महिला समिति जबलपुर का भव्य ‘सुहागले’ आयोजन”

जबलपुर। सरोजिनी बाई असाटी समाज भवन, रामेश्वरम कॉलोनी में असाटी महिला समिति, जबलपुर के तत्वावधान में “सुहागले” धार्मक कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ , कार्यक्रम में असाटी समाज की लगभग 150 मातृशक्ति से अधिक गरिमामयी उपस्थिति के बीच महिला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल बनाने में
अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सचिन असाटी के नेतृत्व में सचिव श्रीमती सर्जना, कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता , उपाध्यक्ष श्रीमती शांता, से सह सचिव मीनाक्षी
एवं समिति सदस्यों गीता , नीलम
संगीता,स्मिता ,सोनम, साक्षी,मंजू,के सक्रिय सहयोग से सम्पन्न हुआ।
विशेष सहयोग समिति सलाहकार श्रीमती सुनीला, श्रीमती शशि, श्रीमती सरिता, राष्ट्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जी का रहा।
कार्यक्रम में उत्तर-मध्य विधानसभा के विधायक श्री अभिलाष पांडे जी की धर्मपत्नी श्रीमती कीर्ति अभिलाष पांडे एवं पार्षद श्रीमती सोनिया जी की विशेष उपस्थिति रही, जिनकी गरिमामयी सहभागिता ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। “सुहागले” धार्मिक अनुष्ठान विधि -विधानपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय असाटी का आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा समिति द्वारा श्रीफल एवं सिनरी भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
असाटी वैश्य समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री सुनील असाटी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। असाटी समाज दर्पण पत्रिका के संपादक श्री अरुण असाटी एवं अखिल भारतीय असाटी महासभा के पूर्व महामंत्री श्री शैलेंद्र गुप्ता , समिति सचिव विजय जी एवं सहसचिव मनीष जी द्वारा बुके भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला समिति के प्रयासों की प्रशंसा की।
अंत में असाटी महिला समिति की श्रीमती संगीता बृजेशअसाटी द्वारा उपस्थित समस्त मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
यह आयोजन समाज की एकता, परंपराओं के संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

Read in English

A Grand ‘Suhagle’ Event by Asati Mahila Samiti, Jabalpur

Suhagle Puja of the Vaishakh Month

Grand ‘Suhagle’ Celebration by Asati Mahila Samiti, Jabalpur

Jabalpur: A grand religious program titled “Suhagle” was successfully organized under the aegis of the Asati Mahila Samiti, Jabalpur, at Sarojini Bai Asati Samaj Bhavan, Rameshwaram Colony. Around 150 women from the Asati community graced the event with their dignified presence. During the program, office bearers and executive members of the women’s committee were honored.

The event was successfully conducted under the leadership of President Mrs. Archana Sachin Asati, with active support from Secretary Mrs. Sarjana, Treasurer Mrs. Sangeeta, Vice President Mrs. Shanta, Joint Secretary Meenakshi, and committee members Geeta, Neelam, Sangeeta, Smita, Sonam, Sakshi, and Manju.

Special support was extended by committee advisors Mrs. Sunila, Mrs. Shashi, Mrs. Sarita, and National Women’s Committee Vice President Mrs. Neha.

The program was also graced by the presence of Mrs. Kirti Abhilash Pandey (wife of MLA Mr. Abhilash Pandey from North-Central constituency) and Councillor Mrs. Sonia, whose esteemed participation added to the grandeur of the event. The “Suhagle” religious ritual was performed with proper विधि-विधान (traditional rituals and procedures).

After the program, National President of Akhil Bharatiya Asati Mahasabha, Mr. Vinay Asati, arrived at the venue. On this occasion, his birthday was celebrated with great enthusiasm by cutting a cake, and he was honored with a coconut and ceremonial offerings by the committee.

Mr. Sunil Asati, President of Asati Vaishya Samaj Vikas Samiti, welcomed him with a garland. Mr. Arun Asati (Editor of Asati Samaj Darpan magazine), former National General Secretary Mr. Shailendra Gupta, Committee Secretary Vijay Ji, and Joint Secretary Manish Ji presented bouquets as a mark of respect.

All guests and community members present appreciated the event and praised the efforts of the women’s committee.

In the end, Mrs. Sangeeta Brijesh Asati, on behalf of the Asati Mahila Samiti, expressed gratitude to all the women and guests present

This program stood as an inspiring example of community unity, preservation of traditions, and women empowerment.