बटियागढ़ में असाटी समाज का होली मिलन समारोह, महिला एकता और उल्लास का सशक्त संदेश
Admin
दमोह · 3 दिन पहले
बटियागढ़ में असाटी समाज का होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन असाटी समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जागेश्वर असाटी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
समारोह महिला सचिव श्रीमती रमा मनोहर असाटी के निवास पर आयोजित किया गया, जहाँ रंगों की बौछार और महिला शक्ति की एकजुटता ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और होली जैसे पर्व के माध्यम से आपसी मतभेद भुलाकर एकता, समरसता और भाईचारे का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह आयोजन न केवल उत्सव का अवसर रहा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण, सहयोग और सामूहिकता का सशक्त संदेश भी देता दिखाई दिया।
Read in English
Holi Milan Ceremony in Batiyagarh Showcases Unity and Enthusiasm of Asati Community Women
A Holi Milan Ceremony of the Asati community was celebrated with great joy and enthusiasm in Batiyagarh. The event was organized under the leadership of the community’s Women President, Mrs. Archana Jageshwar Asati.
The celebration took place at the residence of Women Secretary Mrs. Rama Manohar Asati, where vibrant colors and the spirit of togetherness reflected the strong unity of women participants. Women actively took part in the program and, through the festival of Holi, set a meaningful example for society by setting aside differences and promoting harmony and unity.
The event stood as a positive reflection of social bonding, women’s solidarity, and the cultural values of the Asati community.
टिप्पणियाँ (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!