समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 2 मिनट पढ़ें

आज पौधे रोपे, कल पीढ़ियों को छांव देंगे - दमोह महिला समिति का प्रेरणादायी अभियान 🌳

P
Paras Asati · दमोह · 20 Jul 2026
339

वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प

वर्षा ऋतु के शुभ आगमन के अवसर पर असाटी महिला समिति दमोह द्वारा जे.पी.बी. विद्यालय परिसर में “हरित संकल्प” वृक्षारोपण कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं प्रार्थना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री देवेंद्र (डी.के.) मिश्रा जी, श्री शरद मिश्रा जी, श्री आलोक सोनवलकर जी एवं श्री शैलेंद्र असाटी जी की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल एवं अखिल भारतीय राष्ट्र महिला समिति की पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

असाटी महिला समिति की ओर से विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शैलजा भाभी एवं समिति की बहनों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतज्ञता प्रकट की गई।

कार्यक्रम में असाटी समाज की मातृशक्ति के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें आम, आंवला, नीम, जामुन, अशोक, बेलपत्र, शमी पत्र, कदम, तुलसी, अमरूद सहित घरों की शोभा बढ़ाने वाले विभिन्न सजावटी एवं औषधीय पौधे शामिल रहे।

विद्यालय प्रशासन द्वारा उपस्थित सभी बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

“पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।” 🌱

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Saplings Planted Today, Shade for Generations Tomorrow - An Inspiring Green Initiative by Damoh Mahila Samiti 🌳

On the auspicious arrival of the monsoon season, Asati Mahila Samiti Damoh organized the “Harit Sankalp” Tree Plantation Programme at the J.P.B. School campus with great enthusiasm. The programme commenced with the invocation and prayer to Maa Saraswati.

The event was graced by the esteemed presence of the school Principal Shri Devendra (D.K.) Mishra Ji, Shri Sharad Mishra Ji, Shri Alok Sonwalkar Ji, and Shri Shailendra Asati Ji. The presence of members of the Patron Board, Advisory Board, and office bearers of the Akhil Bharatiya Rashtra Mahila Samiti further added dignity and significance to the programme.

On behalf of Asati Mahila Samiti, gratitude was expressed to the school family. Shailaja Bhabhi, along with the sisters of the committee, presented a memento to the school Principal as a gesture of appreciation and thankfulness.

The programme witnessed enthusiastic participation from the mothers and women of the Asati community, along with several young children. Approximately 40 saplings were planted across the school campus, including mango, amla, neem, jamun, ashoka, bael, shami, kadam, tulsi, guava, as well as various ornamental and medicinal plants that enhance the beauty of homes and surroundings.

The school administration also arranged refreshments for all the participating women. Conveying a strong message of environmental conservation, the programme concluded successfully in an inspiring and enthusiastic atmosphere.

“Planting trees is not merely an act of serving nature; it is a commitment to securing a safe future for generations to come.” 🌱

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस