तिरोड़ा की लेखिका सौ. राखी दिनेश असाटी की प्रेरणादायक पुस्तक पाठकों के बीच

A

Admin

तिरोड़ा · 3 दिन पहले

तिरोड़ा (जिला गोंदिया) की लेखिका सौ. राखी दिनेश असाटी की प्रेरणादायक पुस्तक “ॐ नमः शिवाय: सफलता और आत्मविश्वास का शिव सूत्र” हाल ही में प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसमें “ॐ नमः शिवाय” मंत्र के जप से मिलने वाली मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया है।

लेखिका राखी दिनेश असाटी को साहित्य और लेखन में बचपन से ही रुचि रही है। उनके माता-पिता का इस दिशा में विशेष सहयोग रहा। बचपन में वे छोटी-छोटी कविताएँ लिखा करती थीं और धीरे-धीरे विभिन्न विषयों पर लेख लिखने लगीं। पुस्तकों का अध्ययन और लेखन उनका प्रिय शौक रहा है, जिसे उन्होंने निरंतर आगे बढ़ाया। विवाह के बाद उनके पति और पूरे परिवार ने भी उनकी इस रुचि को प्रोत्साहित किया।

राखी दिनेश असाटी ने एम.ए. (इकोनॉमिक्स) की शिक्षा प्राप्त की है और अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा फैलाने का प्रयास कर रही हैं। वे “प्रेरणा ज्योति” नामक एक फेसलेस यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रही हैं।

“ॐ नमः शिवाय: सफलता और आत्मविश्वास का शिव सूत्र” उनकी पहली पुस्तक है, जिसमें उनके आध्यात्मिक अनुभवों, जीवन मूल्यों और संस्कारों का सार प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक वर्तमान में प्रिंट बुक और ई-बुक दोनों रूपों में Pothi.com पर उपलब्ध है। यह पुस्तक पाठकों को आत्मविश्वास बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करने की प्रेरणा देती है।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

Read in English

Inspirational Book by Tirora-based Author Mrs. Rakhi Dinesh Asati Among Readers

An inspirational book titled “Om Namah Shivaya: The Shiva Formula for Success and Self-Confidence” by Tirora (District Gondia)–based author Mrs. Rakhi Dinesh Asati has recently been published. This book provides guidance on achieving success in life through spirituality and positive thinking. It explains, in simple language, the importance of mental peace, positive energy, and self-confidence attained through chanting the mantra “Om Namah Shivaya.”

Mrs. Rakhi Dinesh Asati has had an interest in literature and writing since childhood. Her parents offered special support in nurturing this inclination. In her early years, she used to write short poems and gradually began writing articles on various subjects. Reading books and writing have been her favorite hobbies, which she has consistently pursued. After marriage, her husband and entire family also encouraged and supported her passion.

Rakhi Dinesh Asati holds an M.A. degree in Economics and, through her writing, is making efforts to spread positive thinking and inspiration in society. She is also actively motivating people through her faceless YouTube channel titled “Prerna Jyoti.”

“Om Namah Shivaya: The Shiva Formula for Success and Self-Confidence” is her first book, presenting the essence of her spiritual experiences, life values, and cultural ethos. The book is currently available in both print and e-book formats on Pothi.com. It inspires readers to build self-confidence, attain mental peace, and develop a positive outlook toward life.