नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं समाज भवन का भूमिपूजन, तिरोड़ा में

A

Admin

तिरोड़ा · 15 Apr 2026 · 1 दिन पहले

1 / 7

अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान तथा असाटी समाज भवन (कमलकुंज) के नूतनीकरण कार्य के भूमिपूजन का भव्य कार्यक्रम दिनांक 13/04/2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से असाटी समाज भवन (कमलकुंज) में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनय कोमलचंदजी असाटी (धनगवा), महासभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेशबाबूजी असाटी (आमगांव), नगर परिषद तिरोड़ा के अध्यक्ष श्री अशोक रामजीबाबू असाटी, पार्षद श्री प्रभु जीवनलालजी असाटी, गोंदिया क्षेत्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेशचंद्रजी असाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कमलेशजी असाटी (तेवरी), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री तरुण पुरुषोत्तमजी असाटी (आमगांव), राष्ट्रीय मंत्री श्री अनिल शिवदयालजी असाटी, समाजसेवी श्रीमती कमलाबाई ईश्वरदासजी असाटी (आमगांव), समाजसेवी एवं दर्पण पत्रिका के संपादक मंडल सदस्य श्री मुन्नालालजी मोदी (वारासिवनी), राष्ट्रीय खेल संयोजक श्री तपेश कृष्णकुमारजी असाटी (बालाघाट), समाजसेवी श्री द्वारकाप्रसादजी असाटी (मुंडीकोटा), पूर्व ग्राम समिति अध्यक्ष श्री शालिकरामजी असाटी, गोंदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप अमृतलालजी असाटी, ग्राम समिति तिरोड़ा/मुंडीकोटा के अध्यक्ष श्री प्रदीप सुंदरलालजी फूटरे, सौ. आकृति सचिनजी असाटी (मुंडीकोटा), महिला समिति तिरोड़ा/मुंडीकोटा की अध्यक्ष सौ. प्रीति मनोजजी असाटी, उपाध्यक्ष सौ. ममता जीवनजी असाटी तथा सचिव सौ. अर्चना विजयजी असाटी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ असाटी समाज भवन (कमलकुंज) के रेनोवेशन कार्य के भूमिपूजन से हुआ, जिसे गोंदिया क्षेत्रीय समिति के सचिव श्री सुशीलकुमार घनश्यामदासजी असाटी ने अपनी धर्मपत्नी सौ. साधना असाटी के साथ संपन्न किया।

भूमिपूजन उपरांत अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात अयोध्यावासी असाटी समाज के आराध्य प्रभु श्रीरामचंद्रजी के पूजन एवं दीपप्रज्वलन के साथ सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।

समारोह में सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का शाल, श्रीफल एवं साईबाबा का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

असाटी समाज भवन एवं स्व. पार्वतीबाई कमलाप्रसाद असाटी चेरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के सहसचिव श्री बंसी अमृतलालजी असाटी ने समाज भवन के लिए समाज बंधुओं द्वारा दी गई दान राशि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया तथा भवन में प्रस्तावित एवं चल रहे नूतनीकरण कार्यों जैसे रिटेनिंग वॉल, पीओपी कार्य, हॉल में एसी व्यवस्था, ग्राउंड पर गट्टू लगाने आदि की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सौ. राखी दिनेशजी असाटी द्वारा लिखित पुस्तक “ॐ नमः शिवाय – सफलता और आत्मविश्वास का शिव सूत्र” का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया तथा सौ. राखीजी का सहपरिवार सम्मान किया गया। इसी अवसर पर जिला स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री सुधीर रतनलालजी असाटी (नवेझरी) का भी सहपरिवार सम्मान किया गया।

समारोह में श्री विनयजी असाटी, श्री तपेशजी असाटी, श्री सुरेशबाबूजी असाटी, श्री दिलीपजी असाटी एवं श्रीमती कमलाबाई असाटी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, भवन निर्माण एवं आने वाली पीढ़ी के लिए संगठित प्रयासों पर बल दिया।

इस सम्मान समारोह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में गोंदिया क्षेत्र के वरिष्ठ समाज बंधु, मातृशक्ति एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोंदिया क्षेत्रीय समिति के पदाधिकारी, असाटी समाज ग्राम सेवा समिति तिरोड़ा/मुंडीकोटा, महिला समिति एवं युवा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री सुशील असाटी द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!

Read in English

Honor Ceremony of Newly Elected Office Bearers and Foundation Ritual of Community Building in Tirora

A grand Honor Ceremony and Bhoomipujan program was organized by Akhil Bharatiya Asati Samaj Mahasabha on Monday, 13 April 2026, starting at 10:00 AM at the Asati Samaj Bhavan (Kamalkunj). The event was organized to honor the newly elected office bearers of the Mahasabha and to perform the Bhoomipujan for the renovation work of the Asati Samaj Bhavan.

The program was graced by the presence of newly elected National President Shri Vinay Komalchandji Asati (Dhangawa), former National President Shri Sureshbabuji Asati (Aamgaon), President of Municipal Council Tiroda Shri Ashok Ramjibaba Asati, Councillor Shri Prabhu Jeevanlalji Asati, former Gondia Regional President Shri Rameshchandraji Asati, National Vice Presidents Shri Kamleshji Asati (Tewari) and Shri Tarun Purushottamji Asati (Aamgaon), National Secretary Shri Anil Shivdayalji Asati, social worker Smt. Kamalabai Ishwardasji Asati (Aamgaon), social worker and member of Darpan Magazine editorial board Shri Munnalalji Modi (Waraseoni), National Sports Coordinator Shri Tapesh Krishnakumarji Asati (Balaghat), social worker Shri Dwarkaprasadji Asati (Mundikota), former Gram Samiti President Shri Shalikramji Asati, Gondia Regional President Shri Dilip Amritlalji Asati, Gram Samiti Tiroda/Mundikota President Shri Pradeep Sundarlalji Footre, Smt. Aakriti Sachinji Asati, Women’s Committee President Smt. Preeti Manojji Asati, Vice President Smt. Mamta Jeevanji Asati and Secretary Smt. Archana Vijayji Asati.

The program began with the Bhoomipujan of the renovation work of Asati Samaj Bhavan, which was performed by Gondia Regional Committee Secretary Shri Sushilkumar Ghanshyamdasji Asati along with his wife Smt. Sadhana Asati.

After the Bhoomipujan, tree plantation was carried out in the premises to promote environmental conservation. The ceremony formally commenced with the worship of Lord Shri Ramchandraji, the revered deity of Ayodhya-resident Asati Samaj, followed by lamp lighting.

All guests and office bearers were felicitated with shawls, coconuts and Sai Baba mementos as a mark of respect.

Co-Secretary of Asati Samaj Bhavan and Late Parvatibai Kamalaprasad Asati Charitable Memorial Trust, Shri Bansi Amritlalji Asati, presented a detailed account of donations received from community members for the Samaj Bhavan and explained the renovation works including retaining wall construction, POP work, installation of air conditioning in the hall and flooring work at the ground level.

During the program, the book “Om Namah Shivaya – Shiv Sutra for Success and Self-Confidence”, authored by Smt. Rakhi Dineshji Asati, was formally released and she was honored along with her family. Similarly, Shri Sudhir Ratanlalji Asati (Navejhari), who secured first position at the district-level chess competition, was also felicitated with his family.

Shri Vinayji Asati, Shri Tapeshji Asati, Shri Sureshbabuji Asati, Shri Dilipji Asati and Smt. Kamalabai Asati shared their thoughts, emphasizing unity of the society, infrastructure development and collective efforts for future generations.

A large number of senior community members, women and youth from the Gondia region attended the program.

The success of the event was made possible through the efforts of Gondia Regional Committee office bearers, Asati Samaj Gram Seva Samiti Tiroda/Mundikota, Women’s Committee and Youth Committee members. The program was conducted and concluded with a vote of thanks by Shri Sushil Asati.