एमपी बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रगति असाटी बनीं प्रदेश की टॉप-10 में, हुआ भव्य सम्मान
दमोह के असाटी समाज की होनहार प्रतिभा प्रगति असाटी, पिता श्री सुदामा असाटी एवं माता श्रीमती रजनी असाटी (असाटी वार्ड-1, दमोह) ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में गणित विषय से 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में अपना स्थान बनाकर न केवल अपने परिवार, बल्कि असाटी समाज, दमोह जिले और पूरे प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आज उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी (वैश्य) महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेंद्र असाटी (बड़ा मलहरा), डॉक्टर श्री रमेश असाटी (बड़ा मलहरा), श्री अनिल असाटी (तिरोड़ा), श्री जीवन नायक (छतरपुर), श्री अजय असाटी (खुरई) एवं शैलेंद्र असाटी (शैलू भैया) ने पहुंचकर प्रगति असाटी को फूलमाला पहनाकर, शाल, श्रीफल एवं भगवान श्री राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
अपने इंटरव्यू में प्रगति असाटी ने कहा कि वे आगे सिविल सेवा (UPSC) की तैयारी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा मिला यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है और इसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी।
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Pragati Asati Honored for Outstanding Achievement in MP Board Class 12 Results
Pragati Asati, a talented student from the Asati community of Damoh, daughter of Mr. Sudama Asati and Mrs. Rajni Asati (Asati Ward-1, Damoh), has brought pride to her family, community, district, and the entire state by securing 485 marks (97%) in the MP Board Class 12 examination (Mathematics stream) and earning a place in the state’s Top-10 merit list.
To honor this remarkable achievement, she was felicitated today in a special ceremony. On this occasion, former National President of Akhil Bharatiya Asati (Vaishya) Mahasabha, Mr. Virendra Asati (Bada Malhara), Dr. Ramesh Asati (Bada Malhara), Mr. Anil Asati (Tiroda), Mr. Jeevan Nayak (Chhatarpur), Mr. Ajay Asati (Khurai), and Mr. Shailendra Asati (Shailu Bhaiya) उपस्थित होकर honoured her with garlands, a shawl, a coconut, and a portrait of Lord Radha-Krishna.
In her interview, Pragati Asati said that she aims to pursue Civil Services (UPSC) in the future. She expressed gratitude for the honor and said it will continue to inspire her.
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
सम्मान / पुरस्कार
और देखें
🧬 डा. विवेक असाटी की शोध को मिला भारत सरकार का पेटेंट, समाज में खुशी की लहर 🌟
अन्य
भोपाल की गौरव अवनी असाटी ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान 🏆🎨
भोपाल
🎶 समाज की उभरती संगीत प्रतिभा - सार्थक असाटी 🎶
सागर
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
इंदौर
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें