महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

मातृ दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान, महिला समिति लामता द्वारा गरिमामय आयोजन संपन्न

P
Paras Asati · लामता · 11 May 2026
1 पढ़ रहे हैं

असाटी महिला समिति लामता द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर दिनांक 10 मई 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे समिति की कोषाध्यक्ष श्रीमती रुचि असाटी के निवास पर एक भावपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा जी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मातृशक्तियों के तिलक एवं उपहार भेंट कर सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर समिति की बहनों ने माँ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भजन, कविता एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया।

सभी उपस्थित बहनों के लिए प्रेमपूर्वक स्वल्पाहार एवं शीतल पेय की व्यवस्था श्रीमती रुचि असाटी द्वारा की गई। कार्यक्रम में महिला समिति की सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा सभी ने अनुशासन और उत्साह के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की सफलता पर अध्यक्ष श्रीमती मोना असाटी एवं सचिव श्रीमती अनुराधा असाटी ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। महिला समिति लामता ने बताया कि आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Mother’s Day Celebration Successfully Organized by Asati Mahila Samiti, Lamta

On the occasion of Mother’s Day, Asati Mahila Samiti Lamta organized a heartfelt and dignified program on Sunday, May 10, 2026, at 2:00 PM at the residence of Treasurer Mrs. Ruchi Asati. The event was conducted under the guidance of the National President.

The program began with the honoring of mothers through tilak and gift presentations. Members of the committee expressed their respect and affection for mothers by presenting devotional songs, poems, and short speeches dedicated to motherhood, creating an emotional and joyful atmosphere.

Refreshments and cold beverages were lovingly arranged by Mrs. Ruchi Asati for all attendees. The event witnessed the gracious presence of all committee members, who participated enthusiastically and maintained excellent discipline throughout the program.

President Mrs. Mona Asati and Secretary Mrs. Anuradha Asati thanked all participants for their cooperation and support. The committee expressed that the successful आयोजन was made possible through the blessings and collective efforts of everyone involved.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 1 शेयर ENG वापस