समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

लामता में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

P
Paras Asati · लामता · 20 Aug 2026
260

असाटी समाज महिला समिति, लामता द्वारा सावन हरियाली तीज का महोत्सव 18 अगस्त 2026, मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्याम सुंदर को हिंडोला सजाकर तथा समस्त सखियों द्वारा श्याम कुंजबिहारी को हिंडोला झुलाने, पूजन और महाभोग अर्पित करने के साथ हुई।

हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने भजन, नृत्य और विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्री श्याम कुंजबिहारी की भक्ति में आनंद लिया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने ठाकुर जी की महाप्रसादी ग्रहण की। इसके साथ ही उपस्थित सभी सखियों को श्री जी की सुहागन सामग्री वितरित की गई।

महिला समिति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य किसी प्रतियोगिता का आयोजन करना नहीं था, बल्कि सभी सखियों ने मिलकर सावन तीज को ठाकुर जी के साथ भक्ति, प्रेम और आनंद के साथ मनाया।

असाटी समाज महिला समिति, लामता की अध्यक्ष श्रीमती मोना असाटी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सखियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

जय श्री राधे राधे! 🙏🏻
जय असाटी समाज 🚩

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
Read in English

Hariyali Teej Celebrated with Devotion and Joy in Lamta

The Asati Samaj Women’s Committee, Lamta, celebrated the auspicious festival of Sawan Hariyali Teej on Tuesday, August 18, 2026, with devotion, joy, and enthusiasm.

The celebrations began with the ceremonial decoration of a swing for Shri Shyam Sundar. The women lovingly swung Shyam Kunj Bihari, performed prayers, and offered Mahabhog before beginning the festivities.

The women actively participated in devotional bhajans, dance, and various games, enjoying the celebration in the presence of Shri Shyam Kunj Bihari. Young children also presented special patriotic performances, adding to the joy of the occasion.

All participants received Mahaprasadi of Thakur Ji, and traditional Suhaagan items associated with Shri Ji were distributed among the women.

The Women’s Committee emphasized that the event was not organized as a competition. Instead, the celebration was intended to allow all the women to experience the true spirit of Sawan Teej through devotion, togetherness, and joyful celebration with Thakur Ji.

Mrs. Mona Asati, President of the Asati Samaj Women’s Committee, Lamta, expressed her heartfelt gratitude to all the women who attended and contributed to making the celebration a memorable occasion.

Jai Shri Radhe Radhe! 🙏🏻
Jai Asati Samaj 🚩

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 0 शेयर ENG वापस