समाज दर्शन
समाज की आवाज़
महिला संगठन 1 मिनट पढ़ें

महिला समिति लामता ने समर कैंप और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का किया सफल आयोजन

P
Paras Asati · लामता · 21 Jun 2026
215

असाटी समाज महिला समिति, लामता द्वारा जून माह में बच्चों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने ड्राइंग, हस्तकला, नृत्य एवं व्यायाम जैसी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से असाटी समाज की ध्वजा का भी सुंदर चित्र बनाया। समिति द्वारा प्रतिभागी बच्चों को ड्राइंग सामग्री भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों ने पूरे शिविर का भरपूर आनंद लिया।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर असाटी समाज महिला समिति लामता द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम, बटरफ्लाई, ताड़ासन सहित विभिन्न योग एवं व्यायामों का अभ्यास किया। समिति ने संदेश दिया कि व्यायाम और योग केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा होना चाहिए, जिससे स्वस्थ, प्रसन्न और निरोग जीवन जिया जा सके।

इस सफल आयोजन के लिए समिति की अध्यक्षा श्रीमती मोना असाटी एवं समस्त महिला समिति की सराहना की जा रही है।

टिप्पणी करने के लिए

लॉगिन करें
S
Shailja asati 25 दिन पहले

बहुत बढ़िया👌 स्वस्थ शरीर 🏃‍♀️खुशहाल जीवन का आधार✨️✨️🎊🎊

M
Mona Asati 26 दिन पहले

जय असाटी समाज 🚩

Read in English

Mahila Samiti Lamta Organizes Summer Camp and Celebrates International Yoga Day

Asati Mahila Samiti, Lamta, organized a special summer camp for children during the month of June. The camp featured activities such as drawing, handicrafts, dance, and physical exercises, in which children participated enthusiastically. One of the highlights of the camp was the creation of artwork depicting the Asati Samaj flag. Drawing materials were also distributed to the children by the committee, making the event enjoyable and memorable.

On the occasion of International Yoga Day, the committee also organized a yoga session for women. Participants practiced various yoga exercises, including Anulom-Vilom, Kapalbhati, Bhramari Pranayama, Butterfly exercise, Tadasana, and other simple physical activities.

The committee emphasized that yoga and exercise should become a part of daily life rather than being limited to a single day, promoting a healthy and joyful lifestyle.

The successful events were conducted under the leadership of Mrs. Mona Asati, President of Asati Mahila Samiti, Lamta, along with the active support of the entire women's committee.

खबर अच्छी लगी? शेयर करें!

अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाएं

WhatsApp पर शेयर करें
होम 3 शेयर ENG वापस