दमोह असाटी महिला समिति 2026 द्वारा मातृ दिवस का आयोजन
असाटी महिला समिति द्वारा आयोजित मातृ दिवस विशेष कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्तियों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं श्रीमती सुनीता असाटी (अप्सरा वाले) जी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण सरस्वती वंदना से किया गया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल एवं मार्गदर्शक मंडल की महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय महासभा के दमोह क्षेत्र से मनोनीत महिला पदाधिकारियों - महिला महामंत्री श्रीमती शैलजा असाटी जी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन असाटी जी एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती डॉली असाटी जी का उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी सम्मानस्वरूप उपहार प्रदान किए गए।
मातृ दिवस समारोह को और अधिक आनंदमय बनाने हेतु सभी मातृशक्तियों के लिए मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में श्रीमती मनीषा असाटी प्रथम एवं श्रीमती नंदा असाटी द्वितीय विजेता रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। प्रियल एवं ज्योति असाटी मां-बेटी ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं गीत-संगीत कार्यक्रम में श्रीमती किशोरी असाटी (प्रतीक परिवार), श्रीमती विनीता असाटी, श्रीमती द्रौपदी असाटी, श्रीमती रानी असाटी एवं श्रीमती ममता असाटी जी ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिज्ञा एवं गौरी द्वारा प्रस्तुत कविता गायन को भी सभी ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को उपहार वितरण किया गया एवं सभी मातृशक्तियों को जलपान कराकर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
यह आयोजन मातृशक्ति के सम्मान, समाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण रहा। ✨
इस तरह की खबरें सीधे फोन पर पाएं
एक क्लिक में नोटिफिकेशन चालू करें
Read in English
Mother’s Day Celebration Organised by Damoh Mahila Samiti Concludes Joyfully
The Mother’s Day Celebration organised by the Asati Mahila Samiti was successfully conducted in a joyful and heartwarming atmosphere. The graceful presence of women from the community added special charm to the event.
The program began with the worship of Maa Durga followed by a beautiful Saraswati Vandana presented by Mrs. Sunita Asati (Apsara Wale). Women members from the Patron Board and Guidance Committee were also prominently present on the occasion.
During the event, newly appointed women office bearers from the Damoh region of the Akhil Bharatiya Mahasabha - Mahila Mahamantri Mrs. Shailja Asati, Mahila Upadhyaksh Mrs. Kanchan Asati, and Media Prabhari Mrs. Dolly Asati - were honored with gifts and recognition. Gifts were also presented to women above the age of 55 as a mark of respect and appreciation.
To make the celebration more engaging, entertaining games were organized for all the mothers and women participants. Mrs. Manisha Asati secured the first position, while Mrs. Nanda Asati became the second winner in the fun activities.
The cultural performances added vibrancy to the event. Mother-daughter duo Priyal and Jyoti Asati delivered a beautiful dance performance that captivated everyone. Musical performances were presented by Mrs. Kishori Asati (Prateek Parivar), Mrs. Vinita Asati, Mrs. Draupadi Asati, Mrs. Rani Asati, and Mrs. Mamta Asati. Poetry recitations by Pratigya and Gauri were also highly appreciated by the audience.
At the conclusion of the program, gifts were distributed among the participants and refreshments were served to all the mothers and guests, marking the successful completion of the celebration.
The event beautifully reflected respect for motherhood, social unity, and cultural values within the community. ✨
आगे पढ़ें
एमपी बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रगति असाटी बनीं प्रदेश की टॉप-10 में, हुआ भव्य सम्मान
ट्रेंडिंग खबरें
श्रीमती साधना के.के. नायक को डॉक्टरेट उपाधि, असाटी समाज गौरवान्वित
75 साल की मां ने बेटी को दी नई जिंदगी 🩷
🏆 प्रदेश स्तरीय ‘प्रयास सेवा सम्मान 2026’ से श्रीमती नीतू असाटी सम्मानित
रायपुर की नन्ही प्रतिभा आशिरा असाटी ने जीता सबका दिल 🎨✨
छतरपुर असाटी युवा समिति द्वारा सेवा का सराहनीय कार्य
महिला संगठन
और देखें
मातृ दिवस पर छतरपुर महिला समिति की प्रेरणादायक पहल
छतरपुर
असाटी महिला मंडल छतरपुर द्वारा मातृ दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न
छतरपुर
मातृ दिवस पर मातृशक्ति का सम्मान, महिला समिति लामता द्वारा गरिमामय आयोजन संपन्न
लामता
महिला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक करियर काउंसलिंग वेबिनार
अन्यदमोह से और
और देखें
एमपी बोर्ड में 97% अंक लाकर प्रगति असाटी बनीं प्रदेश की टॉप-10 में, हुआ भव्य सम्मान
सम्मान / पुरस्कार
बटियागढ़ में असाटी समाज का होली मिलन समारोह, महिला एकता और उल्लास का सशक्त संदेश
महिला संगठन
दमोह _ होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन
सामान्य समाचार
टिप्पणी करने के लिए
लॉगिन करें