दमोह _ होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन
Asati Ji
दमोह · 7 दिन पहले
असाटी महिला समिति द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन
असाटी महिला समिति द्वारा होली मिलन एवं महिला दिवस के अवसर पर एक सुंदर एवं आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की श्रंखला में सर्वप्रथम सभी बहनों का तिलक कर आत्मीय स्वागत किया गया इसके पश्चात मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
इसके बाद विभिन्न मजेदार गेम्स का आयोजन किया गया जिनमे प्रश्नोत्तरी गेम, लकी गेम, होली स्पेशल गेम शामिल रहे सभी बहनों ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया
प्रश्नोत्तरी (पर्ची) गेम की विजेता
प्रथम श्रीमती प्रियंका असाटी
द्वितीय श्रीमती त्रिशला असाटी
लकी गेम की विजेता
प्रथम श्रीमती अर्चना असाटी
द्वितीय श्रीमती मनीषा असाटी
होली स्पेशल गेम के विजेता
प्रथम श्रीमती ममता असाटी
द्वितीय श्रीमती मालती असाटी
कार्यक्रम में संरक्षक मंडल एवं मार्गदर्शक मंडल के साथ समाज की सभी बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही
सभी बहनों ने मिलजुल कर कार्यक्रम में खूब मौज-मस्ती की और एक दूसरे के साथ होली मिलन का आनंद लिया
इसके पश्चात सभी बहनें अपने-अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर लाई थी जिसका सभी ने मिलजुल कर आनंद लिया
सभी के सहयोग और सहभागिता से यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Read in English
Damoh – Holi Milan and Women’s Day Event Held Successfully
Successful Holi Milan and Women’s Day Celebration by Asati Mahila Samiti
The Asati Mahila Samiti organized a beautiful and joyful program on the occasion of Holi Milan and Women’s Day.
The event began with a warm and heartfelt welcome of all the sisters, marked by a traditional tilak ceremony. This was followed by a pooja to Goddess Saraswati, officially inaugurating the program.
After the rituals, several fun games were organized, including a Quiz Game, Lucky Game, and Holi Special Game, in which all the participants enthusiastically took part.
Quiz Game Winners:
1st: Mrs. Priyanka Asati
2nd: Mrs. Trishala Asati
Lucky Game Winners:
1st: Mrs. Archana Asati
2nd: Mrs. Manisha Asati
Holi Special Game Winners:
1st: Mrs. Mamta Asati
2nd: Mrs. Malti Asati
The program was graced by the presence of members of the Patron and Advisory Boards, along with all the sisters of the community, who made the celebration lively and memorable. Everyone joyfully participated in the Holi Milan festivities, sharing in the spirit of togetherness and fun.
After the games, all the sisters brought delicious homemade dishes, which everyone enjoyed together.
With the cooperation and active participation of all, the program was successfully and smoothly completed, leaving everyone with joyful memories.
टिप्पणियाँ (1)
बहुत बढ़िया आयोजन